रक्त दान महा दान,8 को करे रक्त दान
आजमगढ़ : जनपद के थाना महराजगंज स्थित भैरव बाबा स्थान पर निःशुल्क ब्लड डोनेशन की व्यवस्था किया गया है जिसमें क्षेत्र की समस्त ग्रामीण भाग ले साथ ही किसी को भी ब्लड की जरूरत पड़े तो नि शुल्क ब्लड ले सकता है संस्था व्यवस्थापक ने बताया कि गम्भीर बीमारी,रोड दुर्घटना, ऑपरेशन,डिलेवरी आदि में अचानक किसी को भी ब्लड की आवश्यकता पड़ सकती हैl अचानक ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर जब कहीं कोई मदत नहीं मिलती है और घर पर कोई ब्लड देने योग्य न हो तो घर से दूर अन्य शहरों में मजदूरी / नौकरी करने वाले भाई बेबस, लाचार हो जाते हैं l ऐसी स्थिति में तत्काल ब्लड की व्यवस्था न हो पाने पर बहुत से लोग अपनों को हमेशा-हमेशा के लिए खो देते हैं l
इसलिए शहर परदेश में मजदूरी /नौकरी करने वाले सभी साथियों से निवेदन है कि 8 मई 2022 को रक्तदान करने के लिए खुद आयें और दूसरों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें l रक्तदान करके आप रक्तदानी मित्र मानव सेवा संगठन आजमगढ़ के सदस्य बन जाएंगे l उसके बाद आपके परिवार, आपके सगे संबंधियों और ब्लड की कमी से जिन्दगी और मौत से जुझ रहे बेबस लाचार लोगों की मदत के लिए रक्तदानी मित्र मानव सेवा संगठन आजमगढ़ हमेशा तत्पर रहेगा
मानवता की भलाई में तुम भी करो योगदान, सिर्फ कायर डरते है, वीर करते है रक्तदान.
रक्तदानी मित्र मानव सेवा संगठन द्वारा संचालित
























































Leave a comment