Crime News / आपराधिक ख़बरे

घोसी कोतवाली साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड की दो बार शिकार महिला को वापस दिलवाया रु 8,027

घोसी। मऊ। घोसीपुलिस द्वारा एसपी कमलेश बहादुर व अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी और प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण एवं साइबर सुरक्षा को लेकर कार्रवाई के क्रम में साइबर टीम के एसआई एवं नोडल अधिकारी प्रकाश सिंह, सहायक नोडल अधिकारी दिनेश यादव, हेड ऑपरेटर अरविंद यादव तथा महिला आरक्षी पुष्पलता पांडेय व रूपा सिंह की टीम ने साइबर ठगी के खिलाफ  त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ही महिला से दो बार ठगी की गई कुल 8,027 रुपये की धनराशि पीड़ितों को वापस कराई। पुलिस की कार्रवाई से पीड़ितों को राहत मिली। 
  दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार मदापुर समसपुर निवासी शादकीन फातिमा के साथ साइबर ठगो द्वारा रिश्तेदार बनकर रुपये भेजने के नाम पर साइबर दो बार में रु 5599 एवं रु 10000 की ठगी की गई थी। 
    साइबर ठगो ने पहली बार रिश्तेदार बन कर शादकीन फातिमा से रु 5599का फ्रॉड कर लिया था। इस 
संबंध में पीड़िता ने तीन जुलाई 2026 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33107260156504 के आधार पर साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद 21 सितंबर को पीड़िता के खाते में 5,027 रुपये वापस कराए गए। 
इसी तरह दूसरे मामले में भी मदापुर समसपुर निवासी शादकीनफातिमा के साथ ही रिश्तेदार बनकर रुपये10000 ठगने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत संख्या 33107260156520 के आधार पर कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने ठगी की रकम होल्ड कराई और 21 सितंबर को 3,000 रुपये पीड़िता को वापस कराए। इस तरह से घोसी कोतवाली साइबर सेल टीम ने पीड़िता के साथ दो बार में हुए फ्रॉड के रुपए 8027को उसके खाते में वापस कराया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh