जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना अध्यक्ष उप निरीक्षकों के स्थानांतरण के कड़ी में फूलपुर कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार पांडेय का स्थानांतरण
फूलपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना अध्यक्ष उप निरीक्षकों के स्थानांतरण के कड़ी में फूलपुर कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार पांडेय का स्थानांतरण फूलपुर के पड़ोसी थाना सरायमीर में होने पर गुरुवार को फूलपुर के स्थानीय पत्रकारों ने एक बिदाई कार्यक्रम का आयोजन कर इंस्पेक्टर विवेक कुमार पांडेय को भावभीनी बिदाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की व नए क्षेत्र में कार्यकुशलता के लिए शुभकामनाएं दी। पत्रकार रवि सिंह पप्पू, मनोज गुप्ता ने चित्र भेंट कर,आदिल शेख ने गुलदस्ता दे कर,संतोष जायसवाल , मो अकलेन, अखिलेश विश्वकर्मा, नजमूशहर , सिद्धेश्वर पांडेय, चंदन गुप्ता,मुन्ना पांडेय, विनोद शर्मा ने माल्यार्पण करते हुए अंग वस्त्र भेंट कर रियासत हुसैन अपनी शायरी से अपनी जिम्मेदारियों का एहसास दिलाते हुए विदाई दी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रहे विवेक कुमार पांडेय ने काकी जो प्यार व सहयोग फूलपुर की जनता ने हमको दिया उसी के अनुरूप हमने भी पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ कानून का पालन करते हुए सभी के दुख दर्द को दूर करने का प्रयास किया फिर भी अगर कहीं मुझसे कोई त्रुटि हुई हो इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं और सभी लोगों का मैं दिल से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
























































Leave a comment