Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मास्टर प्लान जेई पर अवैध वसूली का आरोप - डीएम की संस्तुति पर निलंबित


जौनपुर। मास्टर प्लान के जेई रोहन यादव को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ कई दिन से शिकायतें मिल रही थी। इसे लेकर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण भी मांगा था। जवाब नहीं मिलने पर डीएम ने निलंबन की संस्तुति की थी। मुख्य नगर नियोजक लखनऊ ने इस मामले में विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। दरअसल, जौनपुर नगर के विनियमित क्षेत्र में अनियमितता की शिकायतें काफी दिनों से प्राप्त हो रही थीं। जिला प्रशासन को मिल रही शिकायतों में जेई के विरुद्ध अवैध वसूली के भी आरोप लगाए गए थे। उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण में संलिप्तता की बात भी कही गई थी। 
इसके अलावा बिना अवकाश लिए जेई रोहन यादव अक्सर अपने कार्यालय से गायब रहते थे। इस मामले में उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। जौनपुर नगर में अनियमितता की शिकायतों की जांच में प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर जेई के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई है। वही विभागीय कार्रवाई एवं निलंबन की संस्तुति जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने इसका पत्र नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग लखनऊ को भेज दिया है। 
सिटी मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री ने बताया कि जेई के खिलाफ अनियमितता की शिकायतों की जांच में प्रथमदृष्टया दोषी पाया गया है। मुख्य नगर नियोजक लखनऊ को निलंबन की संस्तुति को संज्ञान में दिया गया। रिपोर्ट के आधार पर जेई रोहन यादव को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। स्पष्टीकरण में उनके द्वारा दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए थे। जिस कारण से निलंबन की कार्रवाई की गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh