Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लड़की के साथ छेड़खानी करने व धमकी देने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़- सिधारी : लड़की के साथ छेड़खानी करने व धमकी देने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,दिनांक 03.05.2022 को थाना सिधारी क्षेत्र के एक गाँव की लड़की द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि सिद्धनाथ प्रजापति पुत्र तुफानी प्रजापति द्वारा लड़की के साथ छेड़खानी व धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 180/22 धारा 354ख/506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है। 

आज दिनांक 04.05.2022 को उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह कां0 अभय कुमार सिंह को सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से संम्बधित अभियुक्त सिद्धनाथ प्रजापति पुत्र तुफानी प्रजापति निवासी जाफरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष को पहलवान तिराहा पर है जिसे समय 06.25 बजे गिरफ्तार किया गया और वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh