Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डा0 बजरंग बहादुर सिंह के मनोनयन पर हर्ष

आजमगढ़ 3 मई 2022 : डा0 बजरंग बहादुर सिंह के मनोनयन पर हर्ष,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) की आजमगढ़ मंडल का डॉक्टर बजरंग बहादुर सिंह को मंडल अध्यक्ष चुना गया। शिक्षकों की समस्या के लिए बनाया गया यह संगठन आज पूरे उत्तर प्रदेश में लगभग प्रत्येक जिलों में यह संगठन कार्य कर रहा है प्राथमिक शिक्षकों की किसी भी समस्या के निराकरण के लिए यह संगठन का निर्माण किया गया जिसके प्रदेश अध्यक्ष श्री अजीत सिंह जी तथा कार्यकारी अध्यक्ष मातादीन द्विवेदी संगठन मंत्री शिव शंकर सिंह एवं महामंत्री भगवती सिंह एंव गोविंद तिवारी संरक्षक संयुक्त रुप से उक्त राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) ने अपने विस्तार की कड़ी में आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बडिहारी के डॉक्टर बजरंग बहादुर सिंह को नियुक्त किया गया है तथा मंडल महामंत्री जनपद बलिया के अनिल कुमार वर्मा को एवं संगठन मंत्री का दायित्व मऊ जनपद के अरविंद कुमार आर्य को सौंपा गया है । तथा सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि महासंघ की नियमावली के तहत अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से रासबिहारी यादव ,संजय सिंह ,सुजीत सिंह, प्रिंस राय, अमित सिंह, सुनील राय, अनिल मिश्रा, शेषनाथ, पंकज राय , अमित सिंह , आशुतोष सिंह, शैलेंद्र सिंह,आदि।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh