Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चोरी के ट्रैक्टर के साथ एक चोर गिरफ्तार भेजा गया जेल


रोहनिया-वाराणसी -रोहनिया थाना क्षेत्र के यस बिहार कालोनी अखरी से गत तीन माह पूर्व चोरी हुए ट्रैक्टर को रोहनिया पुलिस ने सोमवार को बरामद करते हुए आरोपी चोर को रंगे हाथ धर दबोचने के बाद विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत 29 जनवरी 2022 को यस बिहार कालोनी अखरी में मिल्कीचक निवासी गोविंद कुमार यादव की ट्रैक्टर खड़ी थी इसी बीच राजातालाब थाना क्षेत्र के शांहशाहपुर निवासी बब्बू उर्फ बाबू राजभर लेकर भाग गया था काफी खोजबीन करने के बाद ट्रैक्टर का कोई पता नही चला तो पीड़ित ने ट्रैक्टर चोरी के बाबत रोहनिया थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया था।मुकदमा पंजीकृत कर रोहनिया पुलिस जाँच पड़ताल कर रही थी कि सोमवार को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि चोरी हुई ट्रैक्टर को बब्बू उर्फ बाबू राजभर भवानीपुर-शांहशाहपुर मार्ग के तरफ आ रहा है पर विश्वास कर रोहनिया पुलिस व राजातालाब पुलिस की संयुक्त टीम ने गोबर गैस प्लांट (भवानीपुर-शांहशाहपुर मार्ग)पर घेराबंदी कर आयशर 333 ट्रैक्टर के साथ चोर को धर दबोचा और विधिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया।गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी अखरी मनोज कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी मातलदेई पंकज कुमार सिंह,उप निरीक्षक कमल भूषण राय,कांस्टेबल अरविंद सरोज,सुनील यादव,नीरज राय आदि लोग रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh