Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पीस कमेटी की बैठक निजामाबाद थाना- आजमगढ़

आजमगढ़ आज निजामाबाद थाना परिसर के प्रांगण में कल ईद , अक्षय तृतीया एक ही दिन पड़ने के कारण थाना परिसर के प्रांगण में एक पीस कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में हुई।इसमें क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान,व्यापारी,धार्मिक गुरुओं ने भाग लिया।उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह ने कहाकि नई परंपरा की शुरुआत किसी भी कीमत पर नही करने दी जाएगी।मस्जिदों,और मंदिरों पर लगे लाउडस्पीकर को तेज आवाज में नही बजाया जायेगा।मंदिरों से हनुमान चालीसा का पाठ लाउडस्पीकर से नही पढ़ा जायेगा। किसी भी जुलूस को बिना परमिशन निकालने की अनुमति किसी भी संप्रदाय को नही दी जाएगी।जुलूस रोड या सार्वजनिक स्थानों पर जिससे यातायात बाधित हो ऐसी जगहों पर निकालने की अनुमति प्रदान नही की जायेगी।सड़को पर नमाज पढ़ने की इजाजत किसी को भी नही दी जाएगी।सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद या किसी भी संप्रदाय के धार्मिक भावना पर चोट पहुंचाने वाले आराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी।उपजिलाधिकारी ने नगर पंचायत को साफ सफाई के लिए निर्देश दिए तो बिजली व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित हो इसके लिए विद्युत विभाग को भी निर्देश दिए। थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने कहा कि ऋषि मुनियों गुरुओं की तपो स्थली इस कस्बे की गंगा जमुनी तहजीज की मिसाले लोग दिया करते हैं।सभी लोगों के त्योहारों का सम्मान सभी लोगो को करना चाहिए। ईद का त्यौहार आपस में भाईचारगी,प्रेम का त्यौहार है।इसे आपस में मिलकर प्रेम मुहब्बत से मनाए। त्यौहार में खलल डालने वाले बक्शे नही जायेगे।अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई की जायेगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजीव रत्न सिंहथाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव, हेड मुहर्रिल उमाशंकर, हेड मुहर्रिल अपराध शिवभूवन दुबे,का0 आशीष सिंह,का0 ,राहुल सिंह, मा 0का0नीलम मिश्रा,अवर अभियंता विद्युत अनंत कुमार श्रीवास्तव,नगर पंचायत अध्यक्षा प्रेमा यादव, संतोष सोनी,पंकज वर्मा,बटुक गुप्ता,आदि लोग उपस्थित रहे।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh