Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ईद के त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

आजमगढ़ निजामाबाद में ईद के त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है जिसके मद्देनजर आज सोमवार को थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने कस्बे में ठाकुरद्वारा चौक, फरहाबाद तिराहा, नई सड़क पुरानी सब्जी मंडी ,घुरीपुर मोड़ से लेकर यूनियन बैंक सोसायटी रोड से लेकर पैदल गस्त निकाल कर जनता को सुरक्षित महसूस कराया। एक साथ इतने पुलिस वालों को देखकर लोग भयभीत हो गए मगर थाना प्रभारी ने लोगो के भय को दूर करते हुए कहा कि यह फ़्लैग मार्च आप लोगों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी तथा बेवजह घूमने वालों को फटकार भी लगाई ।फ्लैग मार्च के दौरान सड़कों पर आडा तिरछा वाहन खड़े करने वाले वाहन चालकों को भी हिदायत दी गई। व्यापारियों से संवाद स्थापित करते हुए थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने उन्हें निर्भीक होकर कारोबार करने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि इस कस्बे के लोगों की गंगा जमुनी तहजीज की मिशाले दी जाती हैं। यहां के लोग आपस में सौहार्दपूर्वक रहते है।मगर अगर किसी ने आपसी सौहार्द को खराब करने की कोशिश किया तो उसको बक्शा नही जायेगा।उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाईचारगी और आपस में प्रेम का त्यौहार है।इसे आपस में प्रेम से मिलकर मनाए। मगर अगर किसी नेआपसी सौहार्द बिगाड़ने का काम किया तो उसे बक्शा नही जायेगा। समाज के ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।इसमें थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव के साथ उपनिरीक्षक पवन शुक्ला,अशोक दत्त त्रिपाठी,कुलदीप सिंह,का0सुमित,का0मनीष,का0नीरज सहित बहुत से पुलिस कर्मी सम्मिलित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh