Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जान हुई प्यारी ,के मंत्री जी को काटा चूहा, समझे काट लिया साँप, तवियत खराब


बांदा। दो दिवसीय दौरे पर बांदा पहुंचे यूपी के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव के साथ रविवार की रात अजीब घटना हो गई। सोते समय चूहे ने उन्हें काट लिया। सांप के डंसने का संदेह होने के चलते मंत्री की तबीयत बिगड़ने लगी। मामले की जानकारी मिलते ही खलबली मची और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां चूहे के काटने की पुष्टि होने पर मरहम-पट्टी कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. एसएन मिश्रा ने बताया कि दो दिवसीय दौरे पर बांदा आए खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव रविवार रात मवई बाईपास स्थित सर्किट हाउस के कमरा संख्या छह में रुके थे। देर रात करीब तीन बजे उन्हें महसूस हुआ कि किसी जीव ने उनके दाएं हाथ की उंगली काट ली है।
डॉ. मिश्रा के मुताबिक आसपास जंगल होने की वजह से मंत्री को शक हुआ कि उन्हें सांप ने डस लिया है। इसी घबराहट में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मंत्री को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में पता चला कि उन्हें सांप नहीं, बल्कि चूहे या छछूंदर ने काटा है। सीएमएस के अनुसार सांप के न डंसने की पुष्टि होने के बाद मंत्री की तबीयत में सुधार होने लगा और उन्हें सुबह छह बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि मंत्री अब बिल्कुल स्वस्थ्य हैं और वह सोमवार सुबह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh