आठ फिट गढ्ढे में पलटी एम्बुलेंस
खुटहन थाना क्षेत्र के धमौर गाँव में शनिवार की देर रात जौनपुर जिला मुख्यालय पर मरीज पहुंचाकर वापस लौट रही सरकारी एंबूलेंस अचानक आठ फिट गहरे गड्ढे में पलट गई। शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित एंबूलेंस शनिवार को मरीज लेकर जिला अस्पताल आयी थी। जहाँ से देर रात चालक राजकुमार एंबूलेंस लेकर मल्हनी मार्ग से खुटहन की तरफ आरहा था। धमौर गाँव में एंबूलेंस गड्ढे में इस कदर से पलटी कि उसका चारों पहिया ऊपर ऊपर हो गया। और वो खुद उसी में फंस गया गाड़ी पलटने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसमें फंसे हुए ड्राइवर को बाहर निकाला संयोग अच्छा था उस समय वाहन में कोई मरीज नहीं बैठा था। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। एंबूलेंस तकनीकी खराबी की वजह से पलटा या चालक की लापरवाही रही। यह स्पष्ट नहीं हो सका। चालक को मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से खुटहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया वहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
























































Leave a comment