Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अस्पताल में नम्बर लगवाने और नम्बर के आगे पीछे होने पर कम्पाउंडर की धुनाई/रिपोर्ट दर्ज

आज़मगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेवा मोड़ स्थित एक हास्पिटल में शुक्रवार की रात आधा दर्जन लोगों ने घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की जिसमें दो कर्मचारी घायल हो गए आरोप है कि हमलावरों ने तोड़फोड़ भी की घायलों में अबू हमजा पुत्र शहाबुद्दीन निवासी मंजीरपट्टी व मोहम्मद मुशर्रफ पुत्र वसीम निवासी नोनारी शामिल हैं

अस्पताल कर्मचारी अबू हमजा ने थाने में तहरीर देकर एक नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है आरोप लगाया है कि अस्पताल में मरीजों का नंबर लगा रहा था सरायमीर निवासी एक सभासद के भतीजे अब्दुर रहमान मरीज लेकर आए और मुझसे नंबर लगवाकर बाहर गाड़ी में बैठ गए इस बीच उनके न रहने पर उनकी जगह दूसरे लोग चले गए इसी बात को लेकर हमें देख लेने की धमकी देते हुए बाहर निकल गए। दोबारा पांच लोगों के साथ आए और मारपीट कर घायल कर दिया और अस्पताल में तोड़फोड़ की तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है  इंस्पेक्टर सरायमीर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कुछ मनबढ़ों ने अस्पताल में घुसकर मारपीट की है आरोपितों की तलाश जारी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh