पुलिस मुठभेड़ में जिलाबदर गौ-तस्कर के पैर में लगी गोली-दो अन्य सहयोगी संग गिरफ़्तार-आजमगढ़
आजमगढ़ जिले के फूलपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन गौ-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ में एक जिला बदर गौ-तस्कर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि इनके पास अवैध असलहा व गौ मांस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार रविवार को थानाध्यक्ष फूलपुर विवेक कुमार पाण्डेय मय हमराह को सूत्रों के जरिये सूचना मिली कि सरायमीर की तरफ से कुछ लोग अवैध असलहा से लैस होकर गोवंश काटकर, गोमांस को दो मोटर साईकिलों पर लेकर ग्राम अहिरीपुर की तरफ आने वाले हैं
इस सूचना पर थानाध्यक्ष फूलपुर मय हमराह ग्राम अहिरीपुर शिवान पुलिया के पास पहुचकर दो टीम बनाते हुए घेराबंद की। कुछ समय बाद अहिरीपुर तिराहे की तरफ से दो मोटर साईकिल आती हुई दिखाई दी. पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी से मोटरसाईकिल को रुकने का इशारा किया गया जिसपर बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया. पर्याप्त चेतावनी के बावजूद अभियुक्तों द्वारा फायर करने की स्थिति में थानाध्यक्ष फूलपुर द्वारा आत्मरक्षार्थ दो राउण्ड फायर किया गया जिसमें ’एक बदमाश को गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा घेरकर तीन बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया गया। एक तस्कर की पहचान जोरार अहमद पुत्र फिरोज अहमद साकिन पुरा नाजिर थाना फूलपुर के रूप में हुयी। जिसकी तलाशी में 1 तमन्चा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ तथा तमंचे के चेम्बर से 1 मिस कारतूस बरामद व 1 मोटरसाइकिल (यूपी 50 एबी 2734) हीरो डीलक्स मोटरसाईकिल की सीट पर पीछे बंधा हुआ लगभग 50 किग्रा0 गोमांस बरामद हुआ।
























































Leave a comment