Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पोखरा गांव में गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी आग, गरीब परिवार का दो आवासीय मंडईया जलकर हुई राख

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के पोखरा ग्राम सभा में गैस सिलेंडर में हुए रिसाव के कारण शुक्रवार को आग लग गई जिसमें गरीब परिवार का दो मंडईया जलकर राख हो गई । जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के पोखरा ग्राम सभा निवासी बेबीया पत्नी स्वर्गीय जयप्रकाश यादव के मंडई में गैस सिलेंडर में हुए रिसाव से आग लग गई किसी तरह परिजनों ने भागकर अपनी जान बचाई । आग लगने की खबर लगते ही आस पास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । परंतु तब तक पीड़ित परिवार का लाखों रुपयों का नुकसान हो चुका था । अगलगी की घटना में एक गाय जलकर मर गई पीड़ित परिवार का दो आवासीय मंडईया , जलकर राख हो गई जिसमें गृहस्थी का सारा सामान व लगभग ₹50000 नगद जलकर राख हो गए । ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और लेखपाल मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के हुए नुकसान का आकलन कर अग्रिम कारवाई हेतु पीड़ित परिवार के सहयोग के लिए तहसील प्रशासन को प्रेषित करने का आश्वासन दिया । वही अगलगी की घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्राम प्रधान मुकेश प्रजापति ने पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपए नगद देकर आर्थिक सहयोग किया ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh