Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीच हुआ एमओयू


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर एवं एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट ऑफ इंडिया, गांधीनगर, गुजरात के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित हुआ। यह एमओयू पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य एवं महानिदेशक डॉ सुनील शुक्ला ने हस्ताक्षरित किया। यह हस्ताक्षर कार्यक्रम विश्वविद्यालय के प्रबंध संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने लखनऊ स्थित ई डी आई के क्षेत्रीय कार्यालय में किया। आने वाले समय में इस एमओयू के माध्यम से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के लिए प्रशिक्षण, प्रबंधकीय कौशल एवं उद्यमिता की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षकों को भी कई शैक्षिक लाभ मिल सकेंगे। इस कार्यक्रम के अवसर पर ई डी आई के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ला, एडवाइजर बिजनेस डेवलपमेंट श्री निखिलेश देसाई, श्री अमित  द्विवेदी उपस्थित थे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने हर्ष व्यक्त किया है। इस अवसर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य, प्रो.मानस पांडेय, डॉ अजय द्विवेदी, डा. मनोज पांडेय, डॉ सुशील कुमार, डॉ आशुतोष सिंह, डॉ सुनील कुमार दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ अमित वत्स  ने बधाई दी है ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh