Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

आज़मगढ़ ।यूपी एस आर एल एम आउट सोर्सिंग कर्मचारी एसोसियेशन संघ के बैनर तले विकास भवन के निकट कुँवर सिंह उद्यान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वृहस्पतिवार को चौथे दिन धरना प्रदर्शन दिया । संघ के जिलाध्यक्ष शशिशेखर सिंह ने कहा कि बारहवीं शाषी निकाय की बैठक में हम कर्मचारियों की जो एच आर पालिसी है सरकार उसको 2015 लागू कर जो भी भत्ता अवशेष है उसका भुगतान करे तथा भत्ते का भुगतान प्रतिमाह सीधे कर्मचारियों के खाते में हो । 2015 से अब तक 7 प्रतिशत वेतन वृद्धि के साथ भुगतान किया जाए ।  कैशलेस मेडिक्लेम व जीवन बीमा पॉलिसी का प्राविधान सरकार सुनिशित करे । जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के हर जनपद में धरना प्रदर्शन चल रहा है । जब तक हमारी मांगे नहीं मान ली जाती तब तक हम कलम बन्द हड़ताल जारी रखेंगे व शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे ।

इस अवसर पर योगेश पाण्डेय ,सच्चिदानंद सिंह  , रुद्र प्रताप सिंह , प्रवीण राय , विवेकानंद , अमित चतुर्वेदी,   शिवलाल यादव , रामफूल यादव ,नीरज बरनवाल , अंकिता गौतम, संदीप गुप्ता , विशाल गोस्वामी , मनीषा यादव , पुष्पा गौतम , नफीस अहमद , विजय सिंह , सलीम अब्बास, आशुतोष सिंह, रोशन राज  आदि लोग उपस्थित रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh