Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विद्युत कटौती को लेकर समाजसेवी के नेतृत्व में ग्रामीणों और अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन

बूढ़नपुर  तहसील में विद्युत कटौती को लेकर समाजसेवी विनीत रंजन के नेतृत्व में ग्रामीणों और अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले सूर्य प्रकाश यादव जगत नारायण तिवारी यदुनाथ लक्ष्मी चौबे अरविंद सिंह पंकज श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया बता दें किनगर पंचायत सहित पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. अघोषित कटौती से इस भीषण गर्मी में लोग बिलबिला उठे है. सरकार का बिजली सप्लाई का दावा पूरी तरह से हवा-हवाई साबित हो रहा है. एक तो आसमान से आग बरस रही है, वहीं बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है. सरकार भले ही  तहसील मुख्यालय पर 20 घण्टेऔर ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रही हो, लेकिन वास्तविकता यह है कि 6 से 8 घंटे बमुश्किल बिजली की विद्युत आपूर्ति ही हो रही है. इसमें भी लोकल फाल्ट ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है. बुधवार को पारा 43 डिग्री सेंटीग्रेट से ऊपर रहा तो वहीं बिजली विभाग की व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमराई नजर आ रही है. एक सप्ताह की बात की जाए तो शायद ही कोई इलाका रहा हो जहां शेड्यूल के अनुरूप बिजली की सप्लाई हुई हो।जिसको लेकर ग्रामीणों में काफ़ी आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों की ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विधुत व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो हम ग्रामीण तहसील परिसर में बृहद विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में प्रार्थना पत्र के माध्यम से उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद को अपनी समस्या से लोगो ने अवगत कराया ।उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था में सुधार हो जाएगा प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग को भेज दिया जाएगा ।इस सम्बंध विद्युत विभाग के जेई कुँवर भगत ने बताया कि  रोस्टर के हिसाब से विधुत कटौती की जाती हैं लोकल फाल्ट के चलते बीच बीच में कटौती की जाती हैं।जर्जर तार होने के कारण  विधुत सप्लाई बाधित हो जाता हैं। अब से विधुत सप्लाई रोस्टर के हिसाब से की जायेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh