Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा की पत्नी मीनाक्षी विश्वकर्मा की प्रथम पुण्यतिथि

अम्बारी ( आजमगढ़ ) फूलपुर तहसील के गद्दोपुर स्थित जगत इंटर कालेज में पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा की पत्नी मीनाक्षी विश्वकर्मा की प्रथम पुण्यतिथि मनायी  गयी । इस दौरान जिले भर से समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं और क्षेत्र के लोगों सहित जिले तथा जिले के बाहर के तामाम छोटे बड़े नेताओं ने श्रधांजलि सभा मे भाग लेकर मिनाक्षी विश्वकर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए याद किया । 
  गददौपुर स्थित जगत इंटर कालेज में स्व मीनाक्षी विश्वकर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर  समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री बलराम यादव , पूर्व सांसद नन्द किशोर यादव , पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव , पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई , जिलाध्यक्ष हवलदार यादव , मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव , लालबहादुर यादव पूर्व विधायक जौनपुर सहित क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए याद किया  । पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि मीनाक्षी विश्वकर्मा की प्रेरणा से गददौपुर में जगत इंटर कालेज , आई टी आई के अलावा  खुराशों में राम  राम बचन यादव महाविद्यालय चल रहा है । उन्हीं की प्रेरणा की देन है कि इस क्षेत्र के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं । 
  इस अवसर पर त्यागी  चंद्रिका प्रसाद यादव , रामाश्रय विश्वकर्मा , शिवप्रकाश विश्वकर्मा , कृष्ण मोहन मिश्रा,शैलेन्द्र यादव,योगेश उपाध्याय आदि लोग रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh