Latest News / ताज़ातरीन खबरें

श्री हनुमानगढी मे सुंदरकांड की अनुगूँग, उंमड़े श्रढालु चहुँ ओर हुआ भक्त्तिमय वातावरण

मऊ हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान मे श्री सुंदर कांड पाठ का बड़ा ही भब्य आयोजन किया गया। रेलवे क्रॉसिंग बाल निकेतन स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर मे प्रत्येक सप्ताह की भाति इस मंगलवार को भी श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ लोगो मे  भक्ति भावना का संचार करने का कार्य किया। इस मौके पर 
मंदिर समिति के प्रमुख आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि लोगों के सहयोग तथा श्री हनुमान जी महाराज की असीम कृपा से यह दरबार नित्य प्रति नए-नए रूप में सजता और सवरता जा रहा है इसमें सभी के जीवन की गाढ़ी कमाई का अंशदान मिला हुआ है ।
इस अवसर पर समिति के डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि मऊ नगर में यह ऐसा अद्वितीय अनोखा मंदिर है जिसमें श्री हनुमान जी महाराज के विभिन्न रूपों जैसे बाल रूप में व  बालाजी सरकार के रूप में तथा श्री सालासर हनुमान जी महाराज का अद्भुत दर्शन के साथ-साथ श्री राम दरबार का भी  अनुपम दर्शन हो रहा है ।दर्शनों का शुभ परिणाम है कि नित्य प्रति दानदाताओं की सूची श्री हनुमान जी की पूछ की तरह  बढ़ती जा रही है। डॉक्टर गुप्त ने सभी भक्तों से अनुरोध किया कि जो भी व्यक्ति अभी भी दान  दे नही पाए हैं अथवा अपना सहयोग देने में जुटे हुए हैं वह स्वयं और अपने परिजनों तथा संबंधियों को भी दान अथवा सहयोग राशि देने के लिए प्रेरित करें। जिससे कि इस मंदिर को श्री हनुमान जी महाराज की मंशा के अनुरूप सुंदर रूप दिया जा सके ।आज तक जो भी निर्माण कार्य आप सभी लोगों के निमित्त कराया गया है वह सब श्री हनुमान जी महाराज की ही इच्छा के अनुरूप हुआ है जो प्रभु की इच्छा हो वही हम सबके लिए अच्छा है ।इस अवसर पर श्री हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात परिवार व समिति के प्रमुख श्री मनोज तिवारी की पूजनीय माता जी के विगत दिनों  परलोक सिधारने के कारण 2 मिनट का मौन रखकर प्रभु से गत आत्मा की शांति  तथा अपने चरणों में स्थान के लिए प्रार्थना की गई ।इस अवसर पर समिति के प्रमुख श्री जय कृष्णा उपाध्याय ने 5100 रुपए का सुंदर दान दिया इसके अतिरिक्त दंत रोग विशेषज्ञा डॉ निवेदिता मद्धेशिया व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पवन कुमार मद्धेशिया  ने गुप्त दान दे करके अपना नाम महादानीयों के सूची में अंकित कराया ।इस अवसर पर मंदिर समिति के श्री राम  लोहिया पारसनाथ  गुप्ता ध्रुव नारायण गुप्ता जे एन सिंह विनोद  भोले अनिल शर्मा अश्वनी वर्मा ओम प्रकाश प्रजापति डॉ रमेश कुमार शर्मा पंकज कुमार संजय कुमार गुप्ता श्रीराम प्रसादनायक राजेश क्षितीजा शैलेंद्र गुप्ता कैलाश मद्धेशिया बबन सिंह संतोष मद्धेशिया  तरुण कुमार त्रिभुवन वर्मा स्वामी नाथ लेखपाल वंदना गुप्ता समेत पचासो की संख्या मे भक्त गण मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh