Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ मण्डल की कमान संजय निषाद के हाथ यूपी के सभी कैबिनेट मंत्रियों को एक-एक मंडल की जिम्मेदारी, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश


लखनऊ। प्रदेश सरकार के मंत्री हर मंडल में जाकर सरकार की योजनाओं और जनता की समस्याओं का फीड बैक लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ने हर कैबिनेट मंत्री को एक-एक मंडल की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के साथ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री को भी तैनात किया है। सभी मंत्री जिलों में जाकर कानून व्यवस्था और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। 15 मई तक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को लखनऊ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी मंत्री शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मंडल का दौरा करेंगे। इसके अलावा नोडल अधिकारी भी जिलों का दौरा करेंगे। केशव प्रसाद मौर्य को आगरा, ब्रजेश पाठक को वारणसी, सूर्य प्रताप शाही को मेरठ, स्वतंत्र देव सिंह मुरादाबाद, बेबीरानी मौर्य को झांसी, धर्मपाल सिंह को गोरखपुर, नंदगोपाल गुप्ता नंदी को बरेली, भूपेंद्र चौधरी को मिर्जापुर, अनिल राजभर को प्रयागराज, जितिन प्रसाद को कानपुर, अरविंद शर्मा को अयोध्या, योगेश उपाध्याय को सहारनपुर, संजय निषाद को आजमगढ़, आशीष पटेल को बस्ती, जयवीर सिंह को चित्रकूट, सुरेश खन्ना को लखनऊ, लक्ष्मी नारायण चौधरी को अलीगढ़ और राकेश सचान को देवीपाटन मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh