Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बुढ़नपुर में प्रधान संघ की बैठक

बुढ़नपुर आजमगढ़ । स्थानीय तहसील के ब्लॉक सभागार  कोयलसा में आज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव की अध्यक्षता में प्रधान संघ की एक बैठक आयोजित की गई ।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 
ब्लॉक कोयलसा में प्रधान संघ के अध्यक्ष के रूप में अमरनाथ सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष  मनोनीत किया जा रहा है। तो वहीं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। बता दें कि ब्लॉक सभागार में आज प्रधान संघ की बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह रहेंगे ।वही उपाध्यक्ष के रूप में अंजना सिंह रहेंगी ।सहायक के रूप में राम सेवक निषाद रहेंगे। तो कोषाध्यक्ष अवधेश यादव रहेंगे ।महामंत्री के रूप में सुरेश कुमार सहायक, के रूप में हरी लाल प्रजापति, रहेंगे इस बात को सभी लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया ।और प्रधान संघ अध्यक्ष और पदाधिकारियों को प्रधानों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने बताया कि सभी प्रधान संघ आपस में भाईचारे का संबंध बरकरार रखें एक दूसरे के दुख सुख में सहयोग करें यही प्रधान संघ का मतलब होता है और अब प्रधान संघ अध्यक्ष की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है क्योंकि हर ग्राम प्रधान उनका भाई है। और उसके दुख सुख में उनको साथ रहना है।अमरनाथ सिंह ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि जो भी मुझे जिम्मेदारी सौंपी गई है ।उसको हम पूरी तरह निभाने का काम करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से एडीओ पंचायत हरकेश परमार ,ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रवीण राय, ग्राम पंचायत अधिकारी अमरनाथ सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी केशव यादव ,व प्रधान लोगों में सुरजीत कुमार, गुंजा, सविता प्रजापति ,हरी लाल वर्मा, शशि कला, हौशिला अंजलि तिवारी, प्रेमशिला, सरफराज उर्मिला ,धर्मेंद्र निषाद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh