Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एसपी ने थाना प्रभारी मेंहनाजपुर को किया लाइन हाजिर


आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने थाना प्रभारी मेंहनाजपुर सुरेन्द्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। बता दें कि क्षेत्र में चोरी की घटना पर अंकुश न लगा पाने के साथ निरोधात्मक कार्रवाई में सुस्ती पर थाना प्रभारी मेंहनाजपुर सुरेन्द्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र में वाहन चोरी एवं अन्य चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। प्रभारी द्वारा गुण्डा एक्ट, मोटर व्हेकल एक्ट व अन्य निरोधात्मक कार्रवाई की संख्या में पिछले वर्षों के सापेक्ष कम रही है। इससे प्रतीत होता है कि प्रभावी नियंत्रण में रूचि नहीं ली जा रही थी। इसलिए थाना प्रभारी मेंहनाजपुर को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh