प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग बालक /बालिका प्रतियोगिता जनपदीय ट्रायल 5 मई से
करंजाकला जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एडहॉक कमेटी के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग बालक प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 8 मई 2022 तक झांसी में एवं प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 15 मई 2022 तक मुरादाबाद में किया जा रहा है । उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जनपद जौनपुर के बालक खिलाड़ियों का जनपदीय चयन/ ट्रायल 29. 02.2022 को तथा बालिका खिलाड़ियों का चयन ट्रायल दिनांक 08.05.2022 को प्रातः 7:00 बजे से इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जा रहा है। जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही मंडलीय चयन/ट्रायल जो संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, वाराणसी में क्रमशःदिनांक 30.04. 2022 एवम 09.05.2022 को प्रातः8:00 बजे आयोजित होगा, में भाग लेंगे। इस चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य/ प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित, हाई स्कूल के अंक पत्र की छाया प्रति तथा साथ में आधार कार्ड की छाया प्रति लाना अनिवार्य होगा। जन्म तिथि 1 जनवरी 2008 से 31 दिसंबर 2009 के मध्य होनी चाहिए। यह जानकारी सुनील कुमार उप क्रीड़ा अधिकारी जौनपुर द्वारा दी गई है।



























































Leave a comment