Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दबंग नशेड़ियों ने दिवाल फांदकर स्टील्स पाईप की किया चोरी


जौनपुर - थाना खेतासराय अंतर्गत क्षेत्र कोहरौटी वार्ड न0  10 के निवासी अमित कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय किशोरी लाल गुप्ता का नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद के आवाज से लगभग 50 मीटर स्थित वार्ड न0 11 जोगियाना में पूजा स्टील्स वर्कशाप है जहाँ पर कुछ मनबढ़ दबंग नशेड़ियों ने अपना जमावड़ा जमा रखा है जब वर्कशाप मालिक द्वारा मना किया जाता है तो उक्त मनबढ़ लोगों द्वारा गाली, गलौज, मारपीट हेतु धमकी मिलती हैं, उसी के फलस्वरूप दिनांक 23/04/2022 की तड़के दबंग मनबढ़ो द्वारा जोगियाना स्थित वर्कशाप की दिवाल फांदकर वर्कशाप में रखें कटर मशीन, हथौड़ा, रिंच, पाना, हथौड़ी, स्टील पाइप, स्टील पाइप के टुकड़े एवं उपयोग में आने वाले लोहे/स्टील के हजारों रुपये के सामान चोरी कर साथ में लाए ठेला पर लादकर उठा ले गए, वर्कशाप मालिक जब अपने वर्कशाप पर सुबह अपने समयनुसार पहुंचा तो देखा कि वर्कशाप का सभी सामान इधर से उधर बिखरा पड़ा हुआ था जिसे देखते ही वह भौचक्का रह गया, जिसके बाद वर्कशाप मालिक ने अपने यहां लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा तो पता चला कि जोगियाना का रहने वाला वही नशेड़ी आदिल जोगी उर्फ उजागिर उपरोक्त लोगों ने वर्कशाप की दिवाल फांदकर चोरी की है, पीड़ित अमित गुप्ता द्वारा थाने में दी गई तहरीर में वर्कशाप में हुई चोरी के सभी सामान को आदिल जोगी उर्फ उजागिर उपरोक्त चिराग जोगी पुत्र अज्जू द्वारा जो कबाड़ी का कारोबारी है जिसके यहां वर्कशाप से चोरी किया गया सारा सामान बेचा गया है, पर लगाया गया है आरोप।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh