बढ़ती महंगाई लोगों के लिए बनी मुसीबत, लोगों को जेब करनी पड़ रही ज्यादा ढीली
आजमगढ़ : महंगाई की बात करें तो महंगाई वर्तमान में चरम सीमा पर है जिससे लोगों को कठिनाइयों से सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में मीडिया की टीम जब आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची तो लोग महंगाई को लेकर जमकर भी विफरते नजर आए । लोगों का कहना है कि बढ़ती महंगाई सबके लिए आफत बन चुकी है डीजल, पेट्रोल, सब्जियां, फल, खाद्य पदार्थों के सामानों सहित आदि महंगे हो गए हैं जिससे गरीब तबका तो बेहद परेशान है साथ ही साथ सभी लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं अगर महंगाई इसी तरह बनी रही तो गरीब परिवार भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे । महंगाई पर अंकुश लगाना सरकार की प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए । महंगाई के बारे में बात करें तो डीजल पेट्रोल के दामों में बेतहाशा से सामानों की ढुलाई के भाड़े में वृद्धि होने से महंगाई दिन पर दिन बढ़ती चली जा रही है जिससे मजदूरी कार्य करके अपने परिवार का जीवकोपार्जन चलाने वाले गरीब तबके के लोगों के सामने काफी संकट उत्पन्न हो गया है बढ़ती महंगाई के बारे में सरकार को जल्द से जल्द फैसला लेते हुए महंगाई पर अंकुश लगाने की जरूरत है । परंतु महंगाई का सिलसिला बदस्तूर जारी है जिससे आम जनमानस पूरी तरह परेशान हो उठा है ।



























































Leave a comment