Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जताया विरोध, जिम्मेदारों से विद्युत कटौती मुक्त करने का किया मांग


आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज विकासखंड क्षेत्र के पिपरहा दुलियावर गांव के ग्रामीणों ने विद्युत कटौती से परेशान होकर विरोध जताया । ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से लोग काफी परेशान हैं विद्युत विभाग के जिम्मेदार कोई शेड्यूल के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई नहीं कर रहे । जिससे आम जनमानस पूरी तरह परेशान हो गया है विद्युत विभाग के कर्मचारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है । विद्युत कटौती के संबंध में जब मीडिया की टीम ने लोगों से बातचीत की तो लोग विद्युत विभाग के जिम्मेदारों पर जमकर भी विफरते नजर आए । लोगों का कहना है कि विद्युत कटौती से हर कोई परेशान है विद्युत सप्लाई का कोई तय सीमा ना होने के कारण सब्जी उगाने वाले किसान भी काफी परेशान है ज्यो ही वह अपने खेतों में पानी चलाना शुरु करते तभी लाइट कट जाती है जिससे सब्जी के फसलों का सिंचाई कार्य भी काफी प्रभावित हो रहा है । सब्जियों की खेती के लिए खेतों में नमी की जरूरत पड़ती है परंतु तेज धूप के कारण खेतों से नमीं गायब हो जा रही है । वही साथ ही साथ पड़ रही भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से लोग काफी परेशान हो उठे है और रात में अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है और संबंधित जिम्मेदार मौन साधे पड़े हैं ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh