Latest News / ताज़ातरीन खबरें

झूला पाकर बच्चों के चेहरे खिलखिलाए : भारत रक्षा दल

आजमगढ़ आज 24 अप्रैल नगर क्षेत्र में बने पार्कों, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई व सुंदर बनाने की मुहिम में लगे भारत रक्षा दल द्वारा कुंवर सिंह उद्यान में  झूला लगा कर आज बच्चों को झूलने के लिए समर्पित कर दिया गया , झूले का उद्घाटन  पार्क में टहलने वाले वरिष्ठ जनों ने बच्चों को झूला कर किया 

 संगठन के कार्यकर्ताओं ने झूले को पेंटिंग करके गुब्बारे से सजाया, वही श्री दुर्गा प्रसाद अस्थाना जी के द्वारा सभी को लड्डू का वितरण भी किया गया। पार्क में झूले को पाकर  खुश हुए बच्चों ने कहा यहां इसी बात की कमी थी जिसे भारत रक्षा दल के अंकल लोगों ने पूरा कर दिया।  आज हम लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है अब हम लोग झूले का आनंद भी ले सकेंगे।इस सम्बन्ध में  भारत रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा नगर हमारा है हम सभी लोग इसकी साफ-सफाई सुंदरता के लिए सिर्फ सरकारी संस्थाओं के भरोसे ना रहें खुद भी अपनी जिम्मेदारी निभाए,  इसी को समझते हुए  हमारे साथी" एक घंटा राष्ट्र को" "एक मुट्ठी समाज को" अर्पित करते हुए समाज में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं. साथियों ने ठंडी सड़क पार्क की दशा बदल दी , वहां बच्चों को खेलने, झूलने की व्यवस्था किया, लोगों को व्यायाम करने के लिए एक्सरसाइज मशीन लगवा दी . अभी भी हमारी एक टीम निरंतर वहां देखभाल व साफ-सफाई में लगी हुई है। अब दूसरी टीम कुंवर सिंह उद्यान में काम कर रही है यहां भी बदलाव होना शुरू हो गया है यहां भी पार्क की सफाई के साथ आज बच्चों के लिए यह झूला लगा दिया गया। अभी और बहुत कुछ  काम पार्क में बिना सरकारी मदद  लिए भारत रक्षा दल कर देगा । इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद अस्थाना ने कहा कि अगर दृढ़ इच्छा शक्ति और काम करने की लगन हो तो कुछ भी किया जा सकता है इसे भारत रक्षा दल प्रमाणित कर रहा है। अन्य लोगों को भी इनसे सीख लेनी चाहिए , मैं इनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देता हूं। झूले के उद्घाटन अवसर पर पार्क में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे जिन्होंने भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद  दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh