समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचे योजनाओं का लाभ स्वास्थ्य मेले का ग्रामीणों ने उठाया लाभ
खुटहन ( जौनपुर) 23 अप्रैल केन्द्र तथा प्रदेश की सरकार द्वारा जनता के हित मे चलाई जा योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए। इसकी असली सार्थकता तब है जब हुबहू योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारो तक पहुंचे। यह बातें शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर शुभारंभ करते बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच है कि देश के प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य,शिक्षा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी नही होने पाए।
स्वास्थ्य मेले में गोल्डन कार्ड ,
आयुषमान कार्ड,प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री आवास के लिए सहायता केंद्र सहित अन्य स्टाल लगाये गए।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न काउंटर लगाये गए थे।डिप्टी सीएमओ संतोष जायसवाल, डॉ रोहित लाल,डॉ प्रदीप कुमार बीसीपीएम आदि ने स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीएम अनिल कुमार तथा संचालन सीडीपीओ अनीता देवी
ने किया। कार्यक्रम को बीडीओ बीरभानु सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आफताब आलम,अजय द्विवेदी सौरभ शेखर, ऋषि कुमार मिश्रा अन्नू दूबे, प्रेमचन्द्र तिवारी, राजेंद्र सिंह सोनल, सौरभ कुमार, दुर्गबिजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।



























































Leave a comment