Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित वह सोने की चिड़िया बनाने के लिए संतो ने भरी हुंकार


खुटहन ( जौनपुर) 23 अप्रैल खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिच्छा गांव में गोमती तट पर राम जानकी मंदिर पर पत्रकारों से प्रेस वार्ता में अयोध्या के तपस्वी जी की छावनी के पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि देश से आतंकवाद जड़ मूल से खत्म करना है तो, भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करे सरकार। फिर देखिए हमारा देश एक बार फिर सोने की चिड़िया बन जायेगा। उक्त बातें जगदगुरु ने शुक्रवार की शाम अयोध्या से वाराणसी जाते समय पिलकिछा गाँव के गोमती नदी तट पर कहीं

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए हिंदू राष्ट्र को लेकर चेतावनी भी दिया। कहा कि यदि सरकार इसकी घोषणा शीघ्र नहीं करेगी तो विवश होकर संत समाज आमरण अनशन करेगा। आचार्य महामंडलेश्वर महंत धर्मेद्र गिरि ने कहा कि भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाना अति आवश्यक है। तभी देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो पायेगी। महामंडलेश्वर महंत एकनाथ महराज ने कहा कि देश का हर मुसलमान आतंकी नहीं है। लेकिन जितने भी आतंकवादी गिरफ्तार होते है वे सभी मुसलमान ही क्यों होते है। इसका जवाब किसी मौलाना के पास नहीं है। यहां से देर रात उनका काफिला वाराणसी के लिए रवाना हो गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh