क्षेत्र पंचायत बैठक सम्पन्न,13 करोड़ का बजट पास विकास कार्यों में गुणवत्ता की कमी नहीं होनी चाहिए:सुनील यादव
करंजाकला जौनपुर ।करंजाकला ब्लॉक सभागार में शनिवार क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई जिसमें 13 करोड़ 12 हजार का बजट पास हो गया। क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों को कराए जाने के लिए ब्लाक प्रमुख ने जोर दिया और कराए गए कार्यों की समीक्षा भी किया।
करंजाकला के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख पूनम की अध्यक्षता सम्पन्न हुई।बैठक मे कराए गए कार्यों पर चर्चा हुई,साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर नए कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कुल 13 करोड़ 12 हजार रूपये का बजट पास हुआ।बैठक के दौरान भाजपा नेता सुनील कुमार यादव मम्मन ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से विकास को ध्यान में रखकर कार्य किया है और हर ग्राम पंचायत में छूटे हुए काम तथा नए काम को करा कर विकास किया जाएगा यही हम सब का संकल्प है और जो भी ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य चल रहे हैं या फिर प्रस्तावित हैं उनको भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आएगी आप सभी लोग अपने कार्यों पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य को सुचारू रूप से करें क्योंकि हमारा यही लक्ष्य है की हर ग्राम पंचायत विकसित ग्राम पंचायत तथा करंजाकला ब्लॉक आदर्श ब्लॉक बने, किसी भी ग्राम पंचायत भेदभाव नहीं किया जाएगा हर ग्राम पंचायत का विकास होना चाहिए जरूरत के हिसाब से कार्य कराया जाएगा चाहे वह खेलकूद मैदान का कार्य हो तालाब सुंदरीकरण का कार्य हो नाली खरंजा का कार्य हो सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से कराया जाएगा कहीं से भी कमी नहीं होनी चाहिए हम सबको यही संकल्प लेकर काम करना है। इसके बाद खंड विकास अधिकारी आरडी यादव ने विकास कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता पूर्व से कार्य कराने पर जोड़ दिया कहा कि विकास कार्यों को लेकर किसी भी प्रकार की अगर आप सबको समस्या हो तो उसे समय रहते अवगत कराएं हम सब जरूर उसे हल करेंगे विद्युत विभाग के जेईई वीरेंद्र पाल ने बिजली के कार्यों को लेकर चर्चा की कहा कि सभी घरों में विद्युत मीटर लगने चाहिए और सभी लोगों को बिजली की सुविधा प्रदान होनी चाहिए एक भी घर बिजली की सुविधा से वंचित ना रहे हम सबको इसी संकल्प के साथ काम करना है।इस अवसर पर एडीओ कोआपरेटिव जितेन्द्र दुबे, डॉ आलोक चौधरी ,डॉ योगेश सिंह,चंदन यादव,मिथलेश यादव, दुर्गा यादव,कपिल देव सिंह , रमेशचंद्र यादव, मुकेश जयसवाल,उमाशंकर यादव ,राजकुमार सोनकर, अवधेश चौहान,महेश सोनकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



























































Leave a comment