Latest News / ताज़ातरीन खबरें

असवैधानिक तरीके से बुल्डोजर लगाकर दिल्ली व मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में मकानों व दूकानों के ढाए जाने के खिलाफ धरना के माध्यम से दिया गया ज्ञापन


जौनपुर में आज मदर टेरेसा फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष तालिब अफरीदी और  अंबेडकर सेना के जिला अध्यक्ष पंकज गौतम दोनो पार्टी के लोगो ने  उत्तर प्रदेश सरकार भारत एक लोकतांत्रिक देश है यहां न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट ने जिलों में न्यायालय बनाएं हैं और किसी को भी दंड बिना न्यायालय के आदेश के देने का नियम नहीं है। प्रन्तु उत्तर प्रदेश में बरेली ओर कई जगहों पर बिना न्यायालय के आदेश के बुल्दोजर लगाकर मकान और दुकानों को गिराया जा रहा है। और इसी तरह से मध्य प्रदेश के खरगौन में एक तरफा असंवैधानिक कार्रवाई करते हुए मुसलमानों की दुकानों और मकानों को बिना किसी नोटिस बिना किसी कसूर और बिना न्यायालय के आदेश के गिरा दिया गया। जोकि अन्यायपूर्ण एवं दुखदायीपूर्ण व तानाशाही पूर्ण है एवं असंवैधानिक है। इसी तरह से अभी दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा के नाम पर बिना परमीशन लिए। गुड़ों की फौज तलवारें लिए मुस्लिम मोहल्लों में उल्टी सीधे नारे लगाते और गाली बकते हुए निकली और मुसलमानों से कई जगह पर मारपीट हुई और दिल्ली मे जहांगीरपुरी में न्यायालय के आदेश के बिना एकतरफा कार्रवाई करते हुए मुसलमानों के मकानो और दुकानों को ढहा दिया गया। जोकि असवैधानिक और अन्यायपूर्ण है। जिस कारण पूरे देश में बहुत गुस्सा है। हम आपसे मांग करते हैं देश हित में सविधान के कानून का पालन किया जाए और इस तरह की कारवाई को रोका जाए।

आज आपको ज्ञापन भेजते हुए हम मांग करते है।
1 कानून का राज कायम करने के लिए सभी प्रदेश सरकारों को आवश्यक दिशा निदेश दिए जाएं कि बगैर न्यायालय के आदेश के किसी की दुकान और मकान ना गिराया जाए।
2 मध्य प्रदेश के खरगौन में व जहांगीरपुरी दिल्ली में जिन लोगों के मकान दुकान दंगों के बाद बिना कोर्ट के आदेश के गिरा दिए गए है उनको पूरा मूआवजा सरकारों से दिलाया जाए।

3 जिन अधिकारियों ने बुल्डोजर लगाकर न्यायालय के आदेश के बिना मुसलमानों के दुकान और मकान मध्य प्रदेश के
खरगोन में और दिल्ली के जहांगीरपुरी में गिराए हैं उन अधिकारियों के खिलाफ तत्काल निलम्बन कर दंडात्मक कार्रवाई इस मैके पर मदर टेरेसा फाउंडेशन के संस्थापक वा समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अरशद खान और मदर टेरेसा फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष तालिब अफरीदी अंबेडकर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पासी सहित कई कार्यकर्ता संजय गौतम शबनम पंकज गौतम प्रदीप कुमार अजय कुमार मदर टेरेसा फाउंडेशन के जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद कैफ से साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh