Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जौनपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में लाठी डंडों से पीटकर अधेड़ की हत्या

       जौनपुर। एक व्‍यक्ति पर कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए उस पर लाठी और डंडों से बाग में हमला कर दिया। हमले के दौरान गुहार लगाने पर भी कोई बचाने नहीं आया। काफी देर तक लोगों ने जमकर मारपीट कर दिया जिसकी वजह से संबंधित व्‍यक्ति की हालत इतनी बिगड़ गई कि बेहोशी के हालत में अस्‍पताल ले जाया गया जहां डाक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस संबंधित आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। 
            जौनपुर जिले में बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के दुगौली खुर्द गांव में शुक्रवार की सुबह एक व्‍यक्ति पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उस व्यक्ति की लाठी डंडे और लात घूसों से पीटकर कर हत्या कर दी गयी। दुदौली गांव निवासी 52 वर्षीय बिरजू खरवार तियरा गांव निवासी जिउधन विश्वकर्मा के यहां आयी बारात में पानी भरने गया था। सुबह छह बजे वापस वह घर आया था। यह कहकर पुनः वापस बारात में चला गया कि थोड़ी देर में विदाई लेकर आ रहा हूं। इसी बीच जैसे ही वह घर से पांच सौ मीटर उत्तर एक बाग के पास पहुंचा था कि मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। राहगीरों ने इस घटना की सूचना जानकारी होने के बाद स्वजनों को दिया। आनन फानन स्वजन वारदात स्‍थल पर पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में गंभीर रूप से जखमी हालात में पड़ा मिला। इसके बाद तियरा बाजार स्थित एक चिकित्सक के पास ले गए तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौत की जानकारी होने के बाद घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया।
       उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दे दिया है। वहीं पुलिस की ओर से प्रकरण की जांच- पड़ताल की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh