थाना केराकत पुलिस ने 02 वाहन चोरो को धर दबोचा कब्जे से चोरी का वाहन सुपर स्पलेण्डर बरामद
जौनपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार नगर व क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी केराकत के पर्यवेक्षेण एवं दिशा – निर्देशन में थाना केराकत कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा प्र0नि0 संजय वर्मा के नेतृत्व मे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 128/22 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात का सफल अनावरण करते हुये घटना कारित करने वाले अभियुक्त गण 1- चांद अली उर्फ कल्लू पुत्र मनौवर अली निवासी तिलखरा थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ 2- मुरली कश्यप पुत्र अवधेश कश्यप ग्राम तिलखरा थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ को चोरी गयी मो0सा0 सुपर स्पलेण्डर रजि0नं0 UP62AQ 1653 के साथ अकबरपुर मोड़ के पास समय करीब 07.30 एएम पर गिरफ्तार किया गया । मुकदमा उपरोक्त मे गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोतरी करते हुये अभियुक्त गण उपरोक्त का चालान धारा 379/411 भा0द0वि0 मे माननीय न्यायालय जौनपुर किया गया ।



























































Leave a comment