छात्रवृत्ति ना आने पर नाराज छात्रो ने किया धरना प्रदर्शन डेढ़ सौ से अधिक छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन, पीयु के अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हुए छात्र
●डेढ़ सौ से अधिक छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन, पीयु के अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हुए छात्र
करंजाकला जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रों ने बुधवार सुबह छात्रवृत्ति को लेकर धरना प्रदर्शन किया यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर की नारेबाजी, सूचना पर पुलिस बल रही तैनात,
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अध्ययनरत बीटेक,बीकॉम,एमबीए, बीसीए के 150 से अधिक छात्रों ने बुधवार छात्रवृत्ति ना आने पर नाराज होकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर नारेबाजी की ओर धरना प्रदर्शन करने लगे, छात्रों में यह रोष था कि उनका छात्रवृत्ति फॉर्म भरा गया है लेकिन अभी तक उनके खाते में छात्रवृत्ति नहीं पहुंची है।जिसको लेकर नाराज छात्रों ने पीयु के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर कुलपति कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए, वह मुख्य द्वार बंद होने से लोगों को आने जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा छात्रों का कहना था कि हमारी मांगे पूरी कर दी जाए तो हम मुख्य द्वार को खोल देंगे।
एबीवीपी छात्र नेता उदय सिंह का कहना था कि यह सब छात्र एक गरीब परिवार से हैं और ऐसे में अगर छात्रवृत्ति ना आए तो इन छात्रों का भविष्य खराब हो जाएगा, जब तक छात्रवृत्ति नहीं आ जाती छात्र अपनी अगली पाठ्यक्रम के लिए फीस जमा नहीं कर पाएंगे हम सब का यही मांग है कि जिन अभ्यर्थियों का अभी तक छात्रवृत्ति नहीं आया है उन सभी छात्रों की समस्या को संज्ञान में लिया जाए और जल्द से जल्द उसका निस्तारण किया जाए हंगामा बढ़ते देख पीयू के वित्त अधिकारी संजय राय,चीफ प्राक्टर संतोष कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठिता अधिकारी अजय द्विवेदी, प्रोफेसर अमरिंदर सिंह प्रोफेसर राम बिहारी सिंह समेत कई अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात को समझने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता असफल रहा, थोड़ी देर में जैसे इसकी जानकारी पूर्वांचल चौकी इंचार्ज बृजेश गुप्ता को हुई तो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में लिया लेकिन छात्र डटे रहे,छात्रों की एक ही मांग थी कि उनकी छात्रवृत्ति आए कई घंटों कड़ी मशक्कत करने के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर छात्रों में आक्रोश खत्म हुआ और सभी छात्र धरना प्रदर्शन खत्म कर वापस चले गए।



























































Leave a comment