Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भीषण गर्मी में बिजली ने दिया झटका, दिन बिताना हो रहा मुश्किल


आजमगढ़/अंबेडकरनगर : गर्मी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई है। शहर से ग्रामीणांचल तक जबर्दस्त कटौती की जा रही है। घर-घर एसी-कूलर चलने से लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर दगा दे रहे हैं। जगह-जगह तार गल कर गिर रहे हैं। बार-बार फाल्ट होने से बिजली घंटों गायब रह रही है। हालत यह है कि हर दिन औसतन 15 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। ऐसे में इस भीषण गर्मी में लोगों का दिन बिताना मुश्किल हो रहा है।आसमान से आग बरसने के साथ घरों में बिजली की खपत दोगुणा हो गई है। इससे बिजली विभाग के संसाधनों की भी कलई खुलने लगी है। करीब पांच दशक पूर्व लगाए गए बिजली संयंत्रों ने दगा देना शुरू कर दिया है। जनपद के 39 बिजलीघरों से वर्तमान में करीब साव तीन लाख उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराई जा रही है। इनसे बराबर बिजली का बिल भी वसूला जा रहा है। 10 हजार से अधिक बकाया होने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन विभाग काट देता है, लेकिन जर्जर तारों और ट्रांसफार्मरों को बदलने की जहमत नहीं उठा रहा है। जिला मुख्यालय के पटेल नगर, जौहरडीह, रेलवे स्टेशन रोड, मीरानपुर, तहसील तिराहे पर लगे ट्रांसफार्मरों में क्षमता से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन होने के नाते आए दिन इनसे धुआं निकलता रहता है। यहां कब फाल्ट हो जाए, इसकी खबर खुद विभाग को नहीं है, जबकि स्थानीय लोग क्षमता वृद्धि कराने के लिए अनेकों बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। बिजली विभाग के अधिकारी बजट की दुहाई देकर जिम्मेदारियों से बच निकलते हैं। इसका खामियाजा गर्मी में उपभोक्ताओं को बेतहाशा विद्युत कटौती के रूप में उठाना पड़ रहा है। रविवार रात मीरानपुर मुहल्ला, तहसील तिराहा, कटेहरी बाजार में बिजली गायब रही, इससे कई हजार लोगों की रात की नींद उड़ी रही।
वही आजमगढ़ में भी बिजली की कटौती जोरो पर है "बिजली चाचा राउर हाल का बा..."बतादेकि बिजली चाचा की हाल बद से बदतर हो गई है ,हर तरफ त्राहिमाम है जीजीएस न्यूज़ 24 के एक पाठक ने संदेश पत्र भेज कर लिखा कि "भीषण गर्मी विधुत कटौती चिंता का विषय है।"अब आप समझ चुके हैं भीषण गर्मी में विधुत कटौती कितना बड़ा समस्या है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh