Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ढैचा का बीज राजकीय कृषि केंद्र पर उपलब्ध


आजमगढ़ 19 अप्रैल-- जिला कृषि अधिकारी ने सर्वसाधरण को सूचित किया है कि जनपद के समस्त 22 विकास खण्ड स्तर पर स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर शासन से ट्रैचा बीज उपलब्ध करा दिया गया है। ढैचा बीज सामान्यतः किसान हरी खाद के रूप में प्रयोग करते है। ढैचा के प्रयोग से मृदा में भौतिक, रासायनिक एवं जैविक गुणों में वृद्धि होती है। फलस्वरूप मृदा की उर्वरता समुचित रूप से कई गुना बढ़ जाती है, जिसके कारण फसलों के उत्पादन में भारी वृद्धि होती है। 
उन्होंने जनपद के समस्त कृषक भाइयों को अवगत कराया है कि आप अपने विकास खण्ड स्तर पर स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार से ढैचा बीज पूर्ण मूल्य पर क्रय कर सकते हैl 50 प्रतिशत् अनुदान की धनराशि सम्बन्धित कृषक के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध करा दी जायेगी l ढैचा बीज का मूल्य 54.65 प्रति किग्रा एवं रू0 5465 प्रति कु0 है । किसान भाइयों को किसी भी असुविधा के लिए कृषि विभाग के कन्ट्रोल रूम के मो0 नं0 8299137837 / 7839882455/ 7839882451 पर सम्पर्क कर सकते हैं l

-------जि0सू0का0 आजमगढ़-19.04.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh