अग्निशमन अधिकारी बनारसी दास फायर यूनिट आजमगढ़ द्वारा मण्डलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में दिया गया अग्निशमन संबंधी निरीक्षण/परीक्षण
आजमगढ़ 19 अप्रैल-- आज पुलिस महानिदेशक, फायर सर्विस, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेशानुसार सत्येन्द्र पाण्डेय मुख्य अग्निशमन अधिकारी आजमगढ़ के नेतृत्व में अग्निशमन अधिकारी बनारसी दास फायर यूनिट आजमगढ़ द्वारा मण्डलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में अग्निशमन संबंधी निरीक्षण/परीक्षण करते हुए चिकित्सालय में लगे अग्निशमन उपकरणों/यंत्रों को चिकित्सालय में नियुक्त कर्मचारियों द्वारा संचालित कराते हुए चिकित्सालय भवन में लगे अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया एवं चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अनूप सिंह व नर्स एवं मरीजों के साथ आये उनके परिजन उपस्थित रहे। लोगों के बीच प्रचार प्रसार का कार्य किया गया। साथ ही अग्निसुरक्षा संबंधी सुझाव दिए गए और उनके बीच आग से बचाव/जीव रक्षा के पम्पलेट का वितरण किया गया।
-------जि0सू0का0 आजमगढ़-19.04.2022--------



























































Leave a comment