ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन,लोगो को स्वास्थ्य से सम्बंधित दी गई जानकारी 90 से अधिक लोग ब्लॉक स्वास्थ्य मेले मे हुए लाभान्वित
करंजाकला जौनपुर। विकासखंड करंजाकला के सभागार में आज ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया,लोगो को स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी दी गई,ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में 90 से अधिक लोग लाभान्वित हुए।
आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव उर्फ ममन व खंड विकास अधिकारी आर डी यादव ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया,इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ पहनाकर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव उर्फ ममन का स्वागत किया,
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला के चिकित्सा प्रभारी डॉ योगेश सिंह ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सभी लोग स्वास्थ के प्रति सावधानियां बरतें और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें लोगों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए इस मेले का आयोजन किया गया है।मेले में सभी तरह के बीमारियों के परामर्श मुफ्त में दिए जा रहे हैं और महत्वपूर्ण दवाई भी उपलब्ध हैं। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव में लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ब्लॉक स्वास्थ्य मेला का आयोजन कराना एक महत्वपूर्ण योजना है भारत सरकार हमेशा से लोगों के हित में और इस देश के विकास के लिए काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी। ब्लॉक स्वास्थ्य मेले के माध्यम से सरकार स्वास्थ्य से संबंधित सभी योजनाएं लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है इसलिए सभी लोग इस मेले में बढ़-चढ़कर भाग ले,सीडीपीओ अभिषेक द्विवेदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए साफ सफाई बहुत ही महत्वपूर्ण है हमें स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी तरह की समस्या होने पर बिना चिकित्सक परामर्श लिए बिना दवा नहीं लेना चाहिए और समय रहते किसी भी स्वास्थ्य से संबंधित समस्या होने पर जांच करा लेना चाहिए। आज भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए निशुल्क जांच की सुविधा हर ब्लॉक पर उपलब्ध करा दी है ताकि सभी लोग बीमारी से मुक्त रहें और स्वस्थ रहें।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राज केसर पाल,खंड विकास अधिकारी आरडी यादव,प्रधान संघ के अध्यक्ष चंदन यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रमोद यादव,एसीएमओ डॉ हरीश चंद्र,फार्मासिस्ट सत्य लाल यादव,पैथोलॉजी इंचार्ज धीरज समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।



























































Leave a comment