Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बोलेरो चालक ने 20 हजार नकदी व मोबाइल छीनने का लगाया आरोप बोलेरो चालक ने अर्टिका कार सवार बदमाशों पर लूट का लगाया आरोप मोबाइल फोन ₹20000 नगद लूटने का लगाया आरोप

 

खुटहन ( जौनपुर) 19 अप्रैल : खुटहन थाना क्षेत्र के पोटरिया मोड़ पर स्थित एक निजी चिकित्सालय के सामने सोमवार की देर रात बोलेरो चालक ने 20 हजार नकदी और मोबाइल लूटने का आरोप लगाकर अर्टिका कार सवार चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है

इसी थाना क्षेत्र के रानीपुर गाँव निवासी  रवींद्र यादव अपनी निजी बोलेरो गाड़ी भाड़े पर खुद चलाता है। आरोप है कि वह सोमवार को मरीज लेकर जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल गया था। जहाँ से देर रात वापस लौटते समय वह जैसे ही सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बस्तीबंदगान गाँव स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो साइड शीशे  में देखा कि एक कार लगातार बहुत पहले से उसके पीछे आ रही है। वह स्पीड बढ़ाता तो पीछे आ रही कार भी स्पीड बढ़ा देती। इससे उसका सक यकीन में बदलने लगा। वहां से लगभग 1 किमी आगे गभिरन बाजार आ गया। लेकिन कार समान दूरी बनाकर पीछे चलती रही। रवींद्र ने अपनी बोलेरो अचानक पोटरिया मोड़ पर घुमा कर एक निजी अस्पताल के सामने खड़ी कर दिया। आरोप है कि कार सवार भी उसी दिशा में मुड़ बोलेरो के पीछे कार रोक दी। रवींद्र अभी चालक सीट से उतर भी नहीं पाया था कि दो बदमाशों ने उसे घेर मारने पीटने लगे। आरोप है कि तीसरा बदमाश उसकी जेब में रखा पैसा और मोबाइल निकाल लिया। कार सवार पुनः मल्हनी बाजार की तरफ भाग गये। मौके पर पहुँची पुलिस आवश्यक छानबीन कर वापस लौट गयी। थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव घटना को संदिग्ध मान रहे है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में लगे सीसी टीवी फुटेज निकलवाये जा रहे है। घटना सही हुई तो फुटेज के आधार पर बदमाशों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh