Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शराब ठेकों के आस-पास चला पुलिस का डंडा-251 के खिलाफ कार्यवाही


आजमगढ़। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा चलाये गये चेकिंग अभियान में 17 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी और 234 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट की कार्यवाही की गई।
सोमवार की रात पुुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा जिले में शांति व्यस्था बनाये रखने और अवांछनीय गतिविधियों पर लगाम लगाये जाने के क्रम में चलाये गये चेकिंग अभियान में कुल 694 व्यक्तियों’ को चेक किया गया। जिसमें 516 व्यक्तियों को शराब के ठेकों के आस-पास पाया गया जिनमें 17 व्यक्तियों को शांति व्यस्था भंग करने के क्रम में धारा ’151 सीआरपीसी की कार्यवाही’ और 234 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट’ की कार्यवाही की गयी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh