Latest News / ताज़ातरीन खबरें

21 अप्रैल को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन ,अप्रेंटिसशिप का मुख्य उद्देश्य लोगों को रोजगार दिलाना :राकेश कुमार


करंजाकला जौनपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्धिकपुर में 21 अप्रैल को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन होने जा रहा है। नोडल प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि अप्रेंटिसशिप मेले का मुख्य उद्देश्य है रोजगार दिलाना, इच्छुक अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क करके आवेदन कर सकते हैं। इस अप्रेंटिसशिप मेले में फीटर,इलेक्ट्रीशियन,वेलडर,रेफ्रिजरेशन जैसे तमाम ट्रेड से संबंधित अप्रेंटिसशिप कराया जाएगा ।यह मेला सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा और शाम 4:00 बजे तक चलेगा, आईटीआई पास कर चुके सभी छात्रों के लिए अप्रेंटिसशिप करने का यह सुनहरा मौका है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh