Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्वच्छ भारत मिशन के तहत विश्व विरासत दिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं ने लगाया झाड़ू

 

जौनपुर : प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि देश स्वच्छ रहे इसके लिए प्रत्येक मण्डल में कार्यकर्ता स्वच्छता के लिए अभियान चला रहे हैं। इसके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी जा रही है।

सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ भारत में उनके योगदान के लिये स्थानीय नेता द्वारा सम्मानित किया गया। जिला, मंडल और बूथ स्तर पर पार्टी नेताओं द्वारा सफाई अभियान में भाग लिया और इज्जत घरों के लाभार्थियों के जीवन में शौचालयों के सकारात्मक प्रभाव के बारे में चर्चा किया। 

भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विश्व विरासत दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय पखवारा के अंतर्गत ऐतिहासिक राजा साहब जौनपुर के तालाब पर साफ सफाई कर वहां स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे परिसर की सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया। और सफाई में सफाई कर्मी के योगदान को देखकर उन लोगो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार बिना जाति-धर्म देखे लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि देश स्वच्छ रहे। इसके लिए जिला कार्यकारिणी अभियान भी चला रही है। जनपद की सभी मण्डल में कार्यकर्ता स्वच्छता के लिए अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में सभी लोगों का विकास हो रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वह बौखला गई है। श्री पुष्पराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी को आवास, राशन, पेंशन, रसोई गैस, विद्युत कनेक्शन, किसानों को सम्मान राशि के साथ अन्य योजनाओं का निश्शुल्क 9लाभ दिया जा रहा है। कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव पहुंचाने में जुटे हैं। अपने कार्यों के बल पर योगी सरकार दूसरी बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। 

इसी क्रम में पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने मण्डल बैजारामपुर में साफ सफाई की और महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने परशुराम पुर मण्डल में साफ सफाई की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh