Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बेरोजगार छात्र/छात्राओं को निजी क्षेत्र में सेवायोजित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेलों की श्रृंखला


आजमगढ़ 18 अप्रैल-- सहायक निदेशक सेवायोजना पूनम रानी ने अवगत कराया कि ग्लोबलाइजेशन एवं उदारीकरण के वर्तमान समय में सार्वजनिक क्षेत्र में सवेतन रोजगार के घटते अवसरो को दृष्टिगत रखते हुए बेरोजगार छात्र/छात्राओं को निजी क्षेत्र में सेवायोजित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेलों की श्रृंखला चलायी जा रही है। रोजगार मेलों की इसी कड़ी में दिनांक 21 अप्रैल 2022 को जिला स्तरीय अप्रेन्टिसशिप/रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आईटीआई परिसर हर्रा की चुंगी में किया जा रहा है, जिसमें प्राइवेट कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। ऐसी स्थिति में सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ में पंजीकृत जॉब सीकर (बेरोजगार अभ्यर्थी) रोजगार हेतु सेवायोजन पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in एवं अप्रेन्टिस के लिए NAPS पोर्टल के होम पेंज के पापप (रोजगार मेंलो में रिक्तियां देखने के लिए यहां क्लिक करें) पर क्लिक कर उपरोक्त कम्पनियों के विज्ञापित रिक्तियों के विवरण देखकर अपने पंजीयन यूजर आईडी का प्रयोग कर आनलाईन रोजगार मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। उक्त के अतिरिक्त किसी अन्य अभ्यर्थी को मेले में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। 
बेरोजगार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार/लिखित परीक्षा की सूचना मैसेज/ई-मेल द्वारा दी जायेगी। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं है।

-------जि0सू0का0 आजमगढ़-18.04.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh