उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवम् जिले के प्रसासनिक जज ने स्थानीय तहसील अधिवक्ता असोसिएशन से किया शिष्टाचार भेंट
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवम् जिले के प्रसासनिक जज माननीय अली ज़ामीन साहब ने रविवार को प्रातः मऊ से इलाहाबाद जाते समय स्थानीय तहसील अधिवक्ता असोसिएशन के अध्यक्ष एजाज़ अहमद एडवोकेट के मुहल्ला आदर्श नगर (जमालपुर) मे स्थित आवास पर रुक कर शिष्टाचार भेंट की l
इस अवसर पर न्यायमूर्ति माननीय अली ज़ामीन साहब ने इस क्षेत्र की प्रसंशा करते हुए कहा की इस क्षेत्र में अनेक विद्वान और पढे लिखे लोग पैदा हुए हैं l
इस क्षेत्र के निवासी रहे ईलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति सर सुलेमान साहब का भी उन्होंने विशेष रूप से ज़िक्र किया l
इस अवसर पर ज़िला जज रामेश्वर अपर जिला जज बुध्दिसागर मिश्रा, सीo जेo एमo फर्रुखईनाम, उप ज़िलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, एजाज़ अहमद एडवोकेट, अली इमदाद जैदी, खालिद जमाल खां एडवोकेट, अज़मत खां व दिनेश सिंह आदि उपस्थित रहे l



























































Leave a comment