Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में भण्डारे व जागरण का आयोजन

फरिहा/लालगंज /आजमगढ़ :  दिन शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर लालगंज नगर के हनुमान गढ़ी मंदिर पर शाम से भंडारे का आयोजन ,महा आरती तथा जागरण का आयोजन किया गया था। बड़े ही धूमधाम से हनुमान गढ़ी मंदिर पर भक्तों द्वारा हनुमान जी मंदिर पर दर्शन कर प्रसाद का भोग लगाकर हनुमान जी का लोगों ने आशीर्वाद लिया भंडारे के  आयोजक गणेश, अतुल जायसवाल ,प्रिंस जायसवाल द्वारा किया गया। जिसमें भक्तों द्वारा देर रात तक प्रसाद ग्रहण किया गया वहीं पर राकेश विश्वकर्मा द्वारा भक्ति गीत पचरा सहित आदि  गीत उनके द्वारा भक्तों को सुनाया गया जिससे लोग झूमते हुए ताली बजाकर जयकारा लगाए वहीं पर अतुल द्वारा चेयरमैन विजय सोनकर, यशवंत साहू ,अखिलेश कुमार मिश्रा पत्रकार ,धर्मेंद्र सोनकर, चंद्रमणि यादव ,पांचू यादव, मनोज साहू आदि लोगों को प्रसाद के रूप में चुनरी देकर सम्मानित किए। इस अवसर पर महंत फलहारी बाबा शिव प्रकाश दास ,डॉक्टर प्रदीप राय , टिंकू सिंह ,सत्यप्रिय सिंह, सभासद कुमार मोदनवाल, त्रिभुवन सोनकर ,अतुल जायसवाल ,प्रिंस जयसवाल ,सुभाष सेट सहित नगर के लोगों ने हनुमान जी का भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh