Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाजपा का माइक्रो डोनेशन अभियान, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

बिलरियागंज /आजमगढ़ स्थानीय विकास खंड के भीमबर बाजार के एक मैरिज हाल के प्रांगण में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे माइक्रो डोनेशन अभियान के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल्य चित्र के सामने पुष्प अर्पित करके किया उन्होंने कार्यकर्ताओं को  संबोधित करते हुए कहा की हम लोग लोगों से स्वेच्छा से ₹5 से लेकर ₹1000 तक का चंदा लेकर पैसा एकत्र करेंगे जिसको हमारी सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में अधिक से अधिक लगाकर बालिकाओं को पढ़ाई को से वंचित होने से बचाया जा सके और इसमें आप लोग पूरी तरह से मदद के लिए आगे रहे कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दीपक मिश्रा ने किया इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरिबंश  मिश्र ,रविंद्र नाथ सिंह ,नमित  पांडे, राकेश सिंह, विपिन मिश्रा ,तेज प्रताप सिंह, दिलीप यादव, हरिहर यादव, अमरपाल यादव, गुलाब मौर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh