Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वाद विवाद में गोली मारने वाले दबंग की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत


खुटहन जौनपुर : विवाद में  धमौर गांव में गत मंगलवार को खेत में गेहूँ की फसल काट रहे युवक को लक्ष्य कर गोली चलाने के आरोपित की शनिवार की सुबह आजमगढ़ में संदिग्ध मौत हो गई। आरोपित की अकस्मात हुई मौत को लेकर जितने मुंह उतनी बात सामने आ रही है। कुछ लोग बताते है कि उसकी मौत हृदयाघात से हुई है तो कुछ चर्चा अलग-अलग ढंग से कर रहे हैं । थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे ने बताया कि उसका शव आजमगढ़ में ही पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आते ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। 

बंदनपुर गाँव निवासी गिरधारी प्रजापति धमौर गांव स्थित अपने खेत में पुत्र के साथ गेहूँ की कटाई कर रहा था। आरोप है कि तभी बगल गांव जमीन धमौर निवासी रामराज यादव खेत में पहुंच गत चुनाव में मतदान को लेकर गाली गलौज देने लगे। आरोप था कि इसका बिरोध करने पर रामराज ने अवैध तमंचा निकाल फायर कर दिया। गोली गिरधारी के 33  वर्षीय पुत्र मुन्ना प्रजापति की बांह में लगी। फायर की आवाज सुन लोग मौके की तरफ भागे। अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने उसी दिन हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं मे केस दर्ज कर आरोपित की तलाश में जगह जगह दबिश देना शुरू कर दिया। पुलिस के भय से आरोपित आजमगढ़ जिले के अपने एक रिश्तेदार के घर भाग गया। बताते है कि शनिवार की भोर उसके सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया। जहाँ कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।वाद विवाद में गोली मारने वाले दबंग की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत
खुटहन जौनपुर 16 अप्रैल 
वाद विवाद में  धमौर गांव में गत मंगलवार को खेत में गेहूँ की फसल काट रहे युवक को लक्ष्य कर गोली चलाने के आरोपित की शनिवार की सुबह आजमगढ़ में संदिग्ध मौत हो गई। आरोपित की अकस्मात हुई मौत को लेकर जितने मुंह उतनी बात सामने आ रही है। कुछ लोग बताते है कि उसकी मौत हृदयाघात से हुई है तो कुछ चर्चा अलग-अलग ढंग से कर रहे हैं । थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे ने बताया कि उसका शव आजमगढ़ में ही पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आते ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। 

बंदनपुर गाँव निवासी गिरधारी प्रजापति धमौर गांव स्थित अपने खेत में पुत्र के साथ गेहूँ की कटाई कर रहा था। आरोप है कि तभी बगल गांव जमीन धमौर निवासी रामराज यादव खेत में पहुंच गत चुनाव में मतदान को लेकर गाली गलौज देने लगे। आरोप था कि इसका बिरोध करने पर रामराज ने अवैध तमंचा निकाल फायर कर दिया। गोली गिरधारी के 33  वर्षीय पुत्र मुन्ना प्रजापति की बांह में लगी। फायर की आवाज सुन लोग मौके की तरफ भागे। अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने उसी दिन हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं मे केस दर्ज कर आरोपित की तलाश में जगह जगह दबिश देना शुरू कर दिया। पुलिस के भय से आरोपित आजमगढ़ जिले के अपने एक रिश्तेदार के घर भाग गया। बताते है कि शनिवार की भोर उसके सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया। जहाँ कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने मौत के बाद शव अपने पौत्रिक गांव जमीन धमोर लेकर आए जहां खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष ने बड़ी मशक्कत के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया शाम  होते ही पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव वापिस जमीन धमोर लेकर पहुंचे और थोड़ी देर में ही उन्हें सूतावली श्मशान घाट में दाह संस्कार कर दिया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh