बाइक लेकर भागे बदमाश के साथी को लोगों ने पकड़ा
अहरौला -शनिवार को दोपहर में बस्ती भुजबल के गोविंदपुर गांव निवासी अरुण यादव पुत्र कांता यादव अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक से बस्ती भुजबल बाजार आये थे वह बाजार मे बाइक खड़ी कर अपना काम निपटाने लगे जैसे ही काम निपटा कर अरूण अपनी बाइक के पास पहुंचे कि उनकी नजर बाइक पर पड़ी तो उसके होश उड़ गये बाइक को एक युवक स्टार्ट कर रहा था और जैसे ही उन्होंने आवाज लगाई कि हमारी बाइक लेकर कहां जा रहे हो इतना सुनते ही युवक बड़ी तेजी से बाइक को लेकर भागने लगा बाइक चोर के पीछे कुछ लोगों ने उसका पीछा चांदनी चौक बाजार तक किया लेकिन वह हाथ नहीं लग सका और फरार हो गया लेकिन बस्तीभुजबल बाजार में मौके पर लोगों ने बताया कि भाग रहे चोर का एक साथी बाइक से आया था जो मौके पर खड़ा था लोगों ने उस बाइक को कब्जे मे लेकर वहां से चलने लगे तो एक दूसरे युवक ने कहा कि यह हमारी बाइक है और वह जो बाइक लेकर भागा है हमारी गाड़ी पर ही बैठ कर आया था इतना सुनते ही बाजार वासी और ग्रामीणों ने उक्त युवक को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया जानकारी के अनुसार कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़ा गया युवक अपने साथी का नाम पता बताया जिसके आधार पर पुलिस ने बस्ती भुजबल से चोरी कर भागी गई बाइक बरामद कर दिया लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है।



























































Leave a comment