Latest News / ताज़ातरीन खबरें
अराजक तत्वों ने युवती को मारपीट कर किया घायल
अहरौला /आजमगढ़-स्थानीय थाना क्षेत्र के शमशाबाद गांव में शनिवार को दिन के लगभग 11:00 बजे शमशाबाद गांव निवासी कैलाश गौड़ के घर तीन की संख्या में अज्ञात युवक पहुंचे उस समय कैलाश गौड़ के घर पर उनकी पुत्री खुशबू और उनकी बहू विनीता मौजूद थी तभी तीनों अराजकतत्वों के द्वारा खुशबू (18) पुत्री कैलाश गौड़ को जबरिया खींचने लगे युवती ने जब विरोध किया तो युवती को गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया जब लड़की शोर मचाने लगी तो तीनों युवक वहां से फरार हो गए युवती ने अहरौला थाना पर तहरीर दी है।



























































Leave a comment