दो पक्षों में चटकी लाठियां, दो गम्भीर रूप से घायल
बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के चॉदपुर भटौरा में आज दिन शनिवार को दो पक्षों में मारपीट होने के कारण अनुज यादव पुत्र चन्द्रभान यादव व चन्द्रभान यादव घायल हो गए। लेकिन कुछ दिनों पहले दूसरे पक्ष के उपेन्द्र यादव व रवि यादव पुत्र चन्दिका यादव के आटोरिक्शा की बैट्री गायब हो गई थी। इस दौरान दो दिन बाद बैट्री मिल गई। लेकिन पीड़ित का कहना है कि बैट्री की चोरी का आरोप विशाल यादव को लगा रहे थे।उसे मारने की धमकी भी दिया था। पीड़ित सुबह मजदूर खोजने के लिए अपनी बाइक से जा रहा था। तभी उसे रोककर मारने पीटने लगे। इसकी सूचना परिजनों को मिली। तों मुझे बचाने के लिए मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान मनबढ़ो द्वारा मेरे पिता को भी मारपीट कर घायल कर दिया। मनबढ़ो के खिलाफ पीड़ित द्वारा थाने में तहरीर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की थी।



























































Leave a comment